अंतरराष्ट्रीय

मार्को रुबियो ने क्यूबा को 'अमेरिका के लिए ख़तरा' बताया, क्यूबा ने दिया ये जवाब
22-May-2026 12:13 PM
मार्को रुबियो ने क्यूबा को 'अमेरिका के लिए ख़तरा' बताया, क्यूबा ने दिया ये जवाब

-सोफ़िया फ़ेरीरा सैंटोस

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्यूबा को अमेरिका की "राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा" बताया है. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच शांतिपूर्ण समझौते की संभावना "ज़्यादा नहीं" है.

उनकी यह टिप्पणी उस फ़ैसले के एक दिन बाद आई है, जिसमें अमेरिका ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर 1996 में दो विमानों को गिराने और अमेरिकी नागरिकों की मौत के मामले में हत्या का मुक़दमा चलाया है.

रुबियो ने कहा कि अमेरिका की प्राथमिकता "कूटनीतिक समाधान" है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास अपने देश को किसी भी ख़तरे से बचाने का अधिकार है.

वहीं, क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज़ ने रुबियो पर "झूठ" बोलने का आरोप लगाया और कहा कि क्यूबा ने कभी भी अमेरिका के लिए ख़तरा पैदा नहीं किया.

क्यूबा के विदेश मंत्री ने रुबियो पर "सैन्य आक्रमण भड़काने" की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि अमेरिकी सरकार उनके देश पर "निर्दयता और व्यवस्थित तरीके़" से हमला कर रही है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट