अंतरराष्ट्रीय

'आज ईरान पर हमला होने वाला था लेकिन...', ट्रंप के इस बयान पर ईरान ने ये कहा
19-May-2026 10:35 AM
'आज ईरान पर हमला होने वाला था लेकिन...', ट्रंप के इस बयान पर ईरान ने ये कहा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने ईरान पर मंगलवार को होने वाले सैन्य हमले को रोक दिया है. इस पर ईरान की प्रतिक्रिया आई है.

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के पूर्व कमांडर मोहसिन रेज़ाई ने ट्रंप पर तंज़ करते हुए कहा कि वो ख़ुद हमले की तारीख़ तय करते हैं, फिर उसे ख़ुद ही रद्द कर देते हैं.

मोहसिन रेज़ाई ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "ये ख़ुद ही सैन्य हमले की तारीख़ तय करते हैं और फिर ख़ुद ही उसे रद्द कर देते हैं. इस बेकार उम्मीद में कि ईरानी जनता और अधिकारी हार मान लेंगे. ताक़तवर सेना और महान ईरानी जनता के हौसले इन्हें पीछे हटने और हार मानने पर मजबूर कर देंगे."

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि उनसे क़तर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं ने हमला रोकने की मांग की थी.

हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई स्वीकार्य समझौता नहीं होता है तो ईरान पर 'बड़े पैमाने पर हमला' किया जाएगा. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट