अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों के टकराने पर ईरान ने तंज में क्या कहा
18-May-2026 9:43 AM
अमेरिका के दो लड़ाकू विमानों के टकराने पर ईरान ने तंज में क्या कहा

अमेरिका में एक एयर शो के दौरान दो लड़ाकू विमान हवा में आपस में टकरा गए, जिस पर अब ईरान की प्रतिक्रिया सामने आई है.

हैदराबाद में ईरानी कॉन्सुलेट ने घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए एक्स पर लिखा, "अमेरिकी सेना ऐसे बेकार के ऑपरेशन में ही जीत सकती है किसी वास्तविक लड़ाई में नहीं."

दरअसल, अमेरिका में यह हादसा रविवार को हुआ. यहां एक एयर शो के दौरान ईए 18-जी जेट आपस में टकराए, जिसके बाद चार क्रू सदस्य पैराशूट के ज़रिए तुरंत सुरक्षित बाहर आ गए.

अमेरिकी नौसेना कहना है कि जो जेट्स टकराए, उनकी क़ीमत लगभग 7 करोड़ डॉलर यानी लगभग 672 करोड़ रुपए है.

इससे पहले 2018 में अमेरिका में ही गनफ़ाइटर स्काईज़ एयर शो में एक ग्लाइडर पायलट की दुर्घटना में मौत हो गई थी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट