अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका वापस लौटा दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ़्ट कैरियर यूएसएस जेराल्ड आर फ़ोर्ड
17-May-2026 11:49 AM
अमेरिका वापस लौटा दुनिया का सबसे बड़ा एयरक्राफ़्ट कैरियर यूएसएस जेराल्ड आर फ़ोर्ड

अमेरिका के रक्षा विभाग ने बताया है कि उनका एयरक्राफ़्ट कैरियर 'यूएसएस जेराल्ड आर फ़ोर्ड' शनिवार को अमेरिका लौट आया है.

इसे ईरान के साथ युद्ध शुरू होने से पहले मध्य पूर्व भेजा गया था, लेकिन यह शनिवार को 326 दिन के मिशन के बाद लौट आया.

यह वियतनाम युद्ध के बाद से किसी अमेरिकी एयरक्राफ़्ट कैरियर बैटल ग्रुप का सबसे लंबा मिशन था.

अमेरिकी सेना के मुताबिक़, इस एयरक्राफ़्ट कैरियर ने अपने मिशन के दौरान कैरेबियन क्षेत्र में अमेरिकी ऑपरेशनों में हिस्सा लिया.

वहां अमेरिकी बलों ने नशे की तस्करी करने वाली संदिग्ध नावों पर हमला किया, प्रतिबंधित टैंकर ज़ब्त किए और वेनेज़ुएला के नेता निकोलस मादुरो को हिरासत में लिया.

इसके बाद जहाज़ को मध्य पूर्व भेजा गया, जहां उसने ईरान के ख़िलाफ़ लड़ाई में हिस्सा लिया.

बीते मार्च में इस कैरियर पर दो मार्च को आग लगने की घटना हुई थी जिसमें कई नाविक घायल हुए थे. बाद में इसे मरम्मत के लिए लाल सागर से क्रेटे में मरम्मत के लिए भेजा गाया था. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट