अंतरराष्ट्रीय
-ब्रैंडन ड्रेनन और यांग तियान
इसराइल और लेबनान के बीच एक बार फिर अमेरिका ने युद्धविराम करवाया है. अमेरिका ने एलान किया है कि दोनों देशों ने 45 दिन के सीज़फ़ायर पर सहमति जताई है.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि वॉशिंगटन डीसी में दो दिन की बातचीत के बाद इसराइल और लेबनान युद्धविराम को बढ़ाने पर सहमत हुए हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने बताया, "29 मई को पेंटागन में सुरक्षा को लेकर बातचीत शुरू होगी, जिसमें दोनों देशों की सैन्य टीमें शामिल होंगी."
हालांकि, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 16 अप्रैल को युद्धविराम का एलान किया था, लेकिन इसके बाद भी इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच गोलीबारी जारी रही.
गौरतलब है कि बुधवार को ही लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि इसराइली हवाई हमलों में दक्षिणी इलाकों में 22 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें आठ बच्चे भी शामिल थे. (bbc.com/hindi)


