अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में प्रति लीटर पांच-पांच रुपये की कटौती
16-May-2026 8:45 AM
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में प्रति लीटर पांच-पांच रुपये की कटौती

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में पांच-पांच रुपये घटाए गए हैं.

पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय की घोषणा के मुताबिक़, अब पेट्रोल की क़ीमत 409.78 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर, जबकि हाई-स्पीड डीज़ल की क़ीमत 409.58 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गई है.

हालांकि, पिछले हफ़्ते ही पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतें क़रीब 15 पाकिस्तानी रुपये बढ़ाई गई थीं.

पाकिस्तान में मार्च से अब तक पेट्रोलियम उत्पादों की क़ीमतें पांच बार बढ़ाई गई हैं. इस दौरान तीन बार इन्हें घटाया भी गया है.

मार्च में पहली दफ़ा पेट्रोल की क़ीमत में इज़ाफ़े से पहले इसकी क़ीमत 255 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर थी.

गौरतलब है कि भारत में शुक्रवार को ही पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. सीएनजी की क़ीमत में भी दो रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट