अंतरराष्ट्रीय
जर्मनी के 28 वर्षीय धावक आर्दा सात्शी ने एक अद्भुत कारनामा करते हुए 600 किलोमीटर की दौड़ लगभग 123 घंटे में पूरी कर ली. उन्होंने यह लंबी दौड़ अमेरिका के रेगिस्तान में पूरी की और रविवार को लॉस एंजेलेस के सांता मोनिका पियर पर पहुंचकर अपनी यात्रा समाप्त की.
भले ही यह उपलब्धि बेहद प्रभावशाली है, फिर भी सात्शी इससे पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे क्योंकि उनका लक्ष्य इस दूरी को 96 घंटे में पूरा करने का था. दौड़ के अंतिम चरण में भी उनका प्रदर्शन मजबूत रहा. कई बार उन्होंने 6 मिनट प्रति किलोमीटर की रफ्तार बनाए रखी, जबकि औसत गति 12 मिनट प्रति किलोमीटर से थोड़ी अधिक रही.
इस मैराथन को ऑनलाइन भी जबरदस्त लोकप्रियता मिली. लाखों लोगों ने लाइवस्ट्रीम के जरिए इस दौड़ को देखा. सोशल मीडिया पर भी सात्शी की बड़ी फैन फॉलोइंग है, जहां उनके यूट्यूब पर करीब 15 लाख और इंस्टाग्राम पर लगभग 20 लाख फॉलोअर्स हैं. (dw.com/hi)


