अंतरराष्ट्रीय

आईएमएफ़ ने पाकिस्तान के लिए 1.2 अरब डॉलर के लोन को मंज़ूरी दी
10-May-2026 9:51 AM
आईएमएफ़ ने पाकिस्तान के लिए 1.2 अरब डॉलर के लोन को मंज़ूरी दी

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ़) ने शुक्रवार को पाकिस्तान के लिए 1.2 अरब डॉलर की लोन किस्त को मंज़ूरी दी है.

पीटीआई के मुताबिक़, यह रकम दो अलग-अलग चल रहे फाइनेंसिंग प्रोग्राम के तहत दी जाएगी.

आईएमएफ़ के कार्यकारी बोर्ड ने फ़ैसला किया है कि पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर ईएफ़एफ़ के तहत और करीब 21 करोड़ डॉलर आरएसएफ़ के तहत दिए जाएंगे.

आईएमएफ़ ने सितंबर 2024 में फैसला किया था कि पाकिस्तान को 37 महीने की अवधि में 7 अरब डॉलर दिए जाएंगे, जो एक्स्टेंडेड फंड फेसिलिटी (ईएफ़एफ़) के तहत होंगे.

इसके अलावा, 1.4 अरब डॉलर रेसिलिएंस सस्टेनेबिलिटी फेसिलिटी (आरएसएफ़) के तहत दिए जाने का फ़ैसला हुआ था. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट