अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका में भारत के निवेश पर सर्जेई गोर ने क्या कहा
06-May-2026 10:26 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्गेई गोर ने कहा है कि अमेरिका में भारत का निवेश तेजी से बढ़ रहा है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, ''डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में निवेश रिकॉर्ड स्तर पर फिर से अमेरिका की ओर लौट रहा है. भारतीय कंपनियां टेक, मैन्युफैक्चरिंग और फार्मास्यूटिकल्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में 20.5 अरब डॉलर से अधिक निवेश करने की योजना बना रही हैं. इसमें वे 12 भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं जिन्होंने सिर्फ़ आज ही 1.1 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है.''
उन्होंने कहा, ''ये साझेदारियां अमेरिका में नौकरियां पैदा कर रही हैं और सप्लाई चेन को मजबूत बना रही हैं. ये इस बात का प्रमाण है कि जब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र आपस में कारोबार करते हैं, तो सभी को फ़ायदा होता है.''(bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


