अंतरराष्ट्रीय

ईरान: अली ख़ामेनेई की मौत के दो महीने बाद उनके डॉक्टर क्या बताया?
03-May-2026 12:10 PM
ईरान: अली ख़ामेनेई की मौत के दो महीने बाद उनके डॉक्टर क्या बताया?

ईरान के सुप्रीम लीडर रहे आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के डॉक्टर ने बताया है कि अपने आख़िरी दिनों में ख़ामेनेई को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी.

बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, डॉक्टर मोहम्मद मरांदी ने यह बात तब कही, जब एक कार्यक्रम में उनसे पूछा गया- 'क्या ख़ामेनेई किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, क्योंकि चर्चा है कि वो बम धमाके में नहीं मारे जाते तो भी बचते नहीं?'

इसके बाद डॉक्टर मोहम्मद मरांदी ने स्पष्ट किया कि अली ख़ामेनेई को ऐसी कोई बीमारी नहीं थी. उन्होंने यह भी कहा कि ख़ामेनेई को 'कभी कैंसर नहीं हुआ.'

उन्होंने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अली ख़ामेनेई आख़िरी दिनों तक तंदुरुस्त और ठीक थे, वह उन्हें हर हफ़्ते एक बार जांचते थे.

हालांकि, डॉक्टर मरांदी ने माना कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ इंसान कमज़ोर होता जाता है.

गौरतलब है कि ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई दो महीने पहले अमेरिका और इसराइल के संयुक्त हमलों में मारे गए थे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट