अंतरराष्ट्रीय
-तिनसी युंग
अमेरिका ने शिपिंग कंपनियों को चेतावनी दी है कि अगर वे होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित निकलने के लिए ईरान को भुगतान करती हैं तो उन्हें प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है.
अमेरिकी विदेश संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफ़एसी) की ओर से शुक्रवार को जारी एक चेतावनी में कहा गया है कि अमेरिकी नागरिकों और कंपनियों को ईरानी सरकारी संस्थाओं को भुगतान करने से प्रतिबंधित किया गया है और गैर-अमेरिकी व्यक्तियों को भुगतान करने पर प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है.
ओएफ़एसी ने कहा है, “ईरान के बंदरगाहों पर आने-जाने वाले जहाज़ों से जुड़े समुद्री उद्योग के लोगों को ईरान के शिपिंग और पोर्ट सेक्टर पर लागू प्रतिबंधों के कारण, कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है.”
फ़रवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट से जहाज़ों की आवाजाही को काफ़ी हद तक सीमित कर दिया है. अमेरिका ने भी ईरानी बंदरगाहों पर नाकाबंदी कर रखी है. (bbc.com/hindi)


