अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका और ईरान के बीच बीते तीन हफ़्तों से युद्धविराम चल रहा है. ईरान ने युद्ध को ख़त्म करने के लिए नया प्लान भेजा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो इसे रिव्यू करेंगे.
डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, "मैं जल्द ही उस प्लान को रिव्यू करूंगा जो ईरान ने हमें भेजा है."
उन्होंने लिखा, "लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगा, क्योंकि उन्होंने अब तक इंसानियत और दुनिया के साथ पिछले 47 सालों में जो किया है, उसकी बड़ी क़ीमत नहीं चुकाई है."
इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि वो ईरान की ओर से भेजे गए प्लान से संतुष्ट नहीं हैं.
उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ''ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन वे उनके प्रस्तावों से संतुष्ट नहीं हैं. अब देखते हैं आगे क्या होता है.'' (bbc.com/hindi)


