अंतरराष्ट्रीय

2026 के गोएथे मेडल के विजेता
02-May-2026 11:03 AM
2026 के गोएथे मेडल के विजेता

साल 2026 का गोएथे मेडल तीन लोगों को यूरोप की संस्कृति में योगदान के लिए देने की घोषणा हुई है. अलग अलग क्षेत्रों के ये तीन लोग हैं आर्वो पेर्ट, अनिता राजा और प्रोद्रोमोस सिनिकोरिस. संगीत, साहित्य और थिएटर से जुड़े इन तीनों लोगों की इस बात पर व्यापक सहमति दिखती है कि उनका काम सांस्कृतिक समझ को बढ़ाने में और संस्कृति के जरिए संपर्क जोड़ने में योगदान दे सकता है.

1935 में एस्तोनिया में जन्मे आर्वो पेर्ट समकालीन संगीत के दुनिया भर में सबसे ज्यादा संगीत आयोजनों में हिस्सा लेने वाले कंपोजर हैं. प्रोद्रोमोस सिनिकोरिस के मां बाप आप्रवासी कामगार के रूप में जर्मनी आए और वुपरटाल में उनका जन्म 1981 में हुआ. थिएटर डायरेक्टर और एक्टर के रूप में उन्होंने समकालीन ग्रीक और यूरोपीय थिएटर में उन्होंने अपनी मजबूत जगह बनाई है. 

गोएथे मेडल हर सालइसी तरह के योगदान के लिए दिया जाता है.

इसी तरह कई सालों तक साहित्यिक अनुवादक के रूप में अनिता राजा ने जर्मन भाषा के साहित्य को इटैलियन भाषी लोगों तक पहुंचाने में अनिता राजा ने अहम भूमिका निभाई है. अनिता राजा ने जिन लेखकों की किताबों का अनुवाद किया है उनमें क्रिष्टा वोल्फ, फ्रांत्स काफ्का, इंगेबोर्ग बाखमान और गेओर्ग बुखनर भी शामिल हैं.  (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट