अंतरराष्ट्रीय
यूएई ने ईरान समेत खाड़ी के इन देशों में अपने नागरिकों की यात्रा पर लगाया प्रतिबंध
01-May-2026 11:32 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपने नागरिकों के लिए ईरान, इराक़ और लेबनान की यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
यूएई के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, "मौजूदा हालात को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने यूएई के नागरिकों के ईरान, इराक़ और लेबनान की यात्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है."
साथ ही यूएई ने इन तीनों देशों में मौजूद अपने नागरिकों से अपील की है कि वे 'तुरंत देश वापस लौटें'.
इससे पहले यूएई ने बीते दिनों एक बड़ा फ़ैसला लेते हुए तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक और ओपेक प्लस से बाहर होने की घोषणा की थी. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


