अंतरराष्ट्रीय

चीन ने सिर्फ़ इस देश को छोड़कर अफ़्रीका के सभी देशों पर से हटाए टैरिफ़
01-May-2026 11:30 AM
चीन ने सिर्फ़ इस देश को छोड़कर अफ़्रीका के सभी देशों पर से हटाए टैरिफ़

-केली एनजी

चीन शुक्रवार से सिर्फ़ एक देश छोड़कर बाक़ी के सभी अफ़्रीकी देशों पर से टैरिफ़ ख़त्म करेगा.

यह एकमात्र देश एस्वाटिनी है, क्योंकि उसके ताइवान के साथ राजनयिक संबंध हैं.

दिसंबर 2024 तक चीन 33 सबसे कम विकसित अफ़्रीकी देशों के लिए पहले ही ड्यूटी-फ़्री नीति लागू कर चुका था.

अब यह नीति 53 देशों को कवर करती है और 30 अप्रैल 2028 तक लागू रहेगी. इसके बाद क्या होगा, यह साफ़ नहीं है.

चीन का कहना है कि वह अफ़्रीका को एकतरफ़ा ज़ीरो-टैरिफ़ सुविधा देने वाली पहली बड़ी अर्थव्यवस्था है.

लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि चीन इस मौक़े का इस्तेमाल अपने सॉफ़्ट पावर को मज़बूत करने के लिए कर रहा है.

उनका यह भी कहना है कि टैरिफ़ अक्सर अफ़्रीकी निर्यातकों के लिए मुख्य बाधा नहीं होते. चीन के साथ अफ़्रीका का व्यापार घाटा काफ़ी बड़ा है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट