अंतरराष्ट्रीय
ट्रंप के सामने किंग चार्ल्स ने ऐसा क्या कहा, जिसके बाद गूंजने लगे ठहाके
29-Apr-2026 9:26 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स अमेरिका में राजकीय दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने कहा है कि अगर ब्रिटिश न होते तो अमेरिकी लोग फ़्रेंच बोल रहे होते.
किंग चार्ल्स ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में हुए स्टेट डिनर के दौरान मज़ाक़िया अंदाज़ में कहा, "राष्ट्रपति जी (डोनाल्ड ट्रंप) ने हाल ही में कहा था कि अगर अमेरिका न होता तो यूरोपीय देश जर्मन बोल रहे होते. मैं यह कहने की हिम्मत करूंगा कि अगर हम न होते, तो आप फ़्रेंच बोल रहे होते."
इसके बाद हॉल में ठहाके गूंजने लगे और किंग चार्ल्स के सामने बैठे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हंसने लगे.
इससे पहले स्टेट डिनर में भाषण देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि चार्ल्स भी इस बात पर सहमत हैं कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं मिलना चाहिए. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


