अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने ईरान से जुड़े 35 लोगों और कंपनियों पर लगाया बैन, इन पर क्या आरोप
29-Apr-2026 8:43 AM
अमेरिका ने ईरान से जुड़े 35 लोगों और कंपनियों पर लगाया बैन, इन पर क्या आरोप

अमेरिका ने ईरान से जुड़े 35 लोगों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं. इन पर आरोप है कि ये लोग ईरान की "हिडन बैंकिंग व्यवस्था" का हिस्सा हैं.

अमेरिकी वित्त विभाग के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल का कहना है कि ये लोग 'अरबों डॉलर के लेन-देन में शामिल थे' और 'ईरान की आतंकवाद को मदद देने वाली गतिविधियों से जुड़े' हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, "इस नेटवर्क ने अवैध तेल बिक्री से पैसा कमाया, मिसाइल और हथियारों के लिए ज़रूरी पुर्ज़े खरीदे और ईरान से जुड़े लड़ाकों को पैसे भेजे."

अमेरिका का आरोप है कि ये नेटवर्क ईरान की सेना और रिवोल्यूशनरी गार्ड को दुनिया की वित्तीय व्यवस्था तक पहुंच दिलाते हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले भी अमेरिका ने ऐसे कदम उठाए हैं, जिससे ईरान पर आर्थिक तौर पर दबाव बनाया जा सके. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट