अंतरराष्ट्रीय

मेलानिया के बारे में कॉमेडियन ने कही ऐसी बात, ट्रंप बोले- नौकरी से निकालो
28-Apr-2026 8:39 AM
मेलानिया के बारे में कॉमेडियन ने कही ऐसी बात, ट्रंप बोले- नौकरी से निकालो

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डिज़्नी और एबीसी से होस्ट और कॉमेडियन जिमी किमेल को तुरंत नौकरी से निकालने की मांग की है.

इसकी वजह वह मज़ाक है जो लेट-नाइट होस्ट ने फ़र्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के बारे में अपने शो में किया, जिसमें उन्होंने मेलानिया को एक 'एक्सपेक्टेंट विडो' कह दिया था.

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "मैं आमतौर पर जिमी किमेल की किसी बात पर ध्यान नहीं देता, लेकिन यह टिप्पणी हद से बाहर है. जिमी किमेल को तुरंत डिज़्नी और एबीसी से निकाल देना चाहिए."

मेलानिया ट्रंप ने भी जिमी किमेल की आलोचना की है. फ़र्स्ट लेडी ने किमेल की बातों को 'नफ़रत भरी और हिंसक' बताया. साथ ही उनके चैनल एबीसी से इस व्यवहार पर कार्रवाई की मांग की.

मेलानिया ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट करते लिखा, "जिमी जैसे लोगों को हर शाम हमारे घरों में घुसकर नफ़रत फैलाने का मौका नहीं मिलना चाहिए. उनके शब्द ज़हरीले हैं."

गौरतलब है कि होस्ट जिमी किमेल की यह टिप्पणी व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर से कुछ दिन पहले की थी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट