अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान जाने की तैयारी में ईरानी विदेश मंत्री, शांतिवार्ता शुरू होने की उम्मीद
25-Apr-2026 9:39 AM
पाकिस्तान जाने की तैयारी में ईरानी विदेश मंत्री, शांतिवार्ता शुरू होने की उम्मीद

मंगलवार, 21 अप्रैल, 2026 को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता के दूसरे दौर से पहले, सेरेना होटल के पास लगे बिलबोर्ड के पास से एक पुलिस अधिकारी गुजरता हुआ.मंगलवार, 21 अप्रैल, 2026 को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता के दूसरे दौर से पहले, सेरेना होटल के पास लगे बिलबोर्ड के पास से एक पुलिस अधिकारी गुजरता हुआ.

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची शुक्रवार को पाकिस्तान के लिए रवाना होने वाले हैं, जहां अमेरिका और के बीच युद्धविराम वार्ता को दोबारा शुरू कराने की कोशिशें चल रही हैं. ईरान की सरकारी एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, यह दौरा “द्विपक्षीय बातचीत” और बिगड़ते क्षेत्रीय हालातों पर केंद्रित रहेगा. अरागची इसके बाद ओमान और रूस भी जा सकते हैं. इस दौरे को खास अमेरिका से बातचीत करने पर केंद्रित न करके ईरान का अपने लिए समर्थन जुटाने के रूप में भी देखा जा रहा है.

पाकिस्तान इस बीच दोनों देशों को बातचीत की मेज पर वापस लाने की कोशिश कर रहा है. इस हफ्ते वार्ता दोबारा शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन वह हो नहीं हो पाई. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने जोंस एक्ट में छूट को 90 दिनों के लिए बढ़ाया है, ताकि विदेशी जहाजों के जरिए तेल और गैस की सप्लाई आसान हो सके. हालांकि, इसके बावजूद क्षेत्र में तनाव कम नहीं हुआ है. होर्मुज जलडमरूमध्य, जहां से दुनिया का करीब 20 फीसदी तेल और गैस गुजरता है, अब भी टकराव का केंद्र बना हुआ है. इस वजह से वैश्विक ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हुई है और मध्य पूर्व में हजारों लोगों की जान जा चुकी है. (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट