अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने हिंद महासागर में एक प्रतिबंधित जहाज़ को रोका
24-Apr-2026 9:37 AM
अमेरिका ने हिंद महासागर में एक प्रतिबंधित जहाज़ को रोका

अमेरिकी रक्षा विभाग ने बताया है कि अमेरिकी सेना ने हिंद महासागर में एक प्रतिबंधित जहाज़ को रोक कर कार्रवाई की है.

अमेरिकी रक्षा विभाग ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिकी सैनिकों ने ईरान से तेल ले जा रहे प्रतिबंधित और “स्टेटलेस” जहाज़ एम/टी मजिस्टिक एक्स को हिंद महासागर में रोका और उस पर चढ़कर जांच की.

विभाग ने कहा कि अमेरिकी सेना उन जहाज़ों को रोकती रहेगी, जिन पर यह शक होगा कि वे ईरान को सामग्री सहायता दे रहे हैं.

होर्मुज़ स्ट्रेट की नाकेबंदी शुरू करने के बाद से अमेरिका दर्जनों जहाज़ों को रोक चुका है. हालांकि, इन जहाज़ों को ईरान के पास नहीं, बल्कि हिंद महासागर में दूर जाकर रोका जा रहा है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट