अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप ने होर्मुज़ में बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाज़ों को निशाना बनाने का आदेश दिया
24-Apr-2026 9:35 AM
ट्रंप ने होर्मुज़ में बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाज़ों को निशाना बनाने का आदेश दिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया है कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में बारूदी सुरंगें बिछाने वाले सभी जहाज़ों को निशाना बनाए.

उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “मैंने अमेरिकी नौसेना को आदेश दिया है कि किसी भी जहाज़, जो होर्मुज़ स्ट्रेट में बारूदी सुरंगें बिछा रही हो, देखते ही उन पर हमला करो.”

उन्होंने कहा, “इसमें कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए.”

उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिकी “माइन स्वीपर्स” इस समय स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को साफ़ करने में लगे हुए हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट