अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप का दावा- स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल
24-Apr-2026 9:32 AM
ट्रंप का दावा- स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पर अमेरिका का पूरा नियंत्रण है.

राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, ''ईरान इस बात को समझन नहीं पा रहा है कि उसका नेता कौन है, उन्हें यह ख़ुद पता नहीं है.''

उन्होंने लिखा, ''देश के अंदर ‘कट्टरपंथियों’ और ‘उदारवादियों’ के बीच ज़बरदस्त खींचतान चल रही है."

ट्रंप के मुताबिक, "कट्टरपंथी जंग के मैदान में बुरी तरह हार रहे हैं और जो उदारवादी हैं, वे उतने उदार भी नहीं हैं, लेकिन उन्हें सम्मान मिल रहा है. यह काफ़ी अजीब है.''

ट्रंप ने कहा, "होर्मुज़ स्ट्रेट पर अमेरिका का पूरी तरह नियंत्रण है. अमेरिका की नौसेना की मंज़ूरी के बिना कोई भी जहाज़ वहां से आ-जा नहीं सकता."

उन्होंने कहा कि जब तक ईरान कोई समझौता नहीं कर लेता, यह इलाक़ा पूरी तरह बंद रहेगा.

वहीं जापान में मौजूद ईरानी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर ट्रंप के इस दावे को ‘क्रेज़ी’ बताया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट