अंतरराष्ट्रीय

सीज़फ़ायर के लिए बैठक के बीच इसराइल पर लेबनान से दागे गए रॉकेट
24-Apr-2026 8:35 AM
सीज़फ़ायर के लिए बैठक के बीच इसराइल पर लेबनान से दागे गए रॉकेट

इसराइली सेना ने कहा है कि उसकी वायुसेना ने लेबनान से दागे गए कई प्रोजेक्टाइल को इंटरसेप्ट किया है.

इन हमलों की वजह से श्टूला क्षेत्र में सायरन बजाए गए.

वहीं, हिज़्बुल्लाह ने टेलीग्राम पर कहा कि उसने रॉकेट हमले में इस क्षेत्र को निशाना बनाया.

लेबनान के नेशनल मीडिया के अनुसार, ये सब उस समय हुआ जब लेबनान और इसराइल के बीच अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में बातचीत जारी थी.

इसराइली सेना ने बाद में कहा कि उसने उस लॉन्चर पर हमला किया जिससे श्टूला पर रॉकेट दागे गए थे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट