अंतरराष्ट्रीय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम को आगे बढ़ा दिया. लेकिन डेडलाइन को लेकर उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं किया. अब व्हाइट हाउस ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.
व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से युद्ध ख़त्म करने के लिए प्रस्ताव देने की कोई समयसीमा तय नहीं की है.
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलाइन लेविट ने पत्रकारों से कहा, "राष्ट्रपति ने ईरान से प्रस्ताव पाने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है, जैसा कि आज कुछ रिपोर्टों में कहा गया. आख़िरकार समयसीमा तय करने का अधिकार कमांडर-इन-चीफ़ के पास है."
अमेरिका ईरान से बातचीत करना चाहता था, दूसरे दौर की वार्ता के लिए इस्लामाबाद में तैयारियां भी शुरू हो गई थीं. लेकिन ईरान ने बातचीत में शामिल होने के संकेत नहीं दिए.
इसके बाद ट्रंप ने युद्धविराम की सीमा बढ़ा दी और अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया. (bbc.com/hindi)


