अंतरराष्ट्रीय

नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने इस्तीफा दिया, बताई ये वजह
23-Apr-2026 9:23 AM
नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने इस्तीफा दिया, बताई ये वजह

नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने अपनी संपत्ति के स्रोत को लेकर उठे सवालों के बाद नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

गुरुंग ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वह खुद पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए और पद पर रहते हुए किसी भी प्रकार के हितों के टकराव को रोकने के लिए इस्तीफा दे रहे हैं.

बीबीसी नेपाली के मुताबिक, प्रधानमंत्री की प्रेस सलाहकार दीपा दहल ने बताया कि गुरुंग ने बुधवार को प्रधानमंत्री बालेन शाह से मुलाक़ात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा.

उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री शाह ने गृह मंत्रालय को फिलहाल अपने पास रखा है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट