अंतरराष्ट्रीय
-सेबेस्टियन अशर
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्धविराम की समय सीमा बढ़ाने की घोषणा के कुछ घंटों बाद, ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट पर अपना कंट्रोल बढ़ाने में जुट गया.
ये शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़ने में एक प्रमुख रुकावट रहा है.
इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की गनबोट्स द्वारा होर्मुज़ स्ट्रेट को पार करने की कोशिश कर रहे जहाज़ों को रोकने की ख़बर है.
बुधवार को तीन कार्गो जहाज़ों पर हमले हुए और आईआरजीसी ने दो को अपने कब्ज़े में ले लिया है.
हालांकि इसमें कोई हताहत या बड़ा नुकसान नहीं बताया गया है, लेकिन यह कदम नए सिरे से हुए युद्धविराम पर और दबाव डालेगा, साथ ही ऐसा लगता है कि मौजूदा गतिरोध, संघर्ष को फिर से भड़कने का ख़तरा पैदा कर सकता है.
अपने ताज़ा बयान में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद करने को, ईरान के लिए एक आर्थिक तौर पर आत्मघाती कदम बताया, लेकिन ऐसा लगता है कि तेहरान इससे अमेरिका पर पड़ने वाले राजनीतिक दबाव को और ज़्यादा करने की कोशिश कर रहा है. (bbc.com/hindi)


