अंतरराष्ट्रीय
ईरान के राष्ट्रपति ने अमेरिका से बातचीत को लेकर अब क्या कहा?
23-Apr-2026 8:48 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने कहा है कि ईरान बातचीत का स्वागत करता है, लेकिन इसमें धमकियां रुकावट बन रही हैं.
मसूद पेज़ेश्कियान ने यह बात ऐसे समय में कही है, जब अमेरिका दूसरे दौर की वार्ता चाहता है.
ईरानी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "ईरान बातचीत और समझौते का स्वागत करता है और आगे भी करता रहेगा. वादों का तोड़ना, रोक लगाना और धमकियाँ बातचीत में सबसे बड़ी रुकावट हैं."
उन्होंने लिखा, "दुनिया आपकी (अमेरिका) कभी न खत्म होने वाली दोहरी बातें, दावे और कामों के बीच का फ़र्क देख रही है."
गौरतलब है कि इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत रद्द हो गई थी, क्योंकि ईरान ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


