अंतरराष्ट्रीय

'अमेरिका से बातचीत करने पर विचार कर रहा ईरान', वरिष्ठ अधिकारी ने किया दावा
21-Apr-2026 10:48 AM
'अमेरिका से बातचीत करने पर विचार कर रहा ईरान', वरिष्ठ अधिकारी ने किया दावा

 ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि ईरान पाकिस्तान में अमेरिका के साथ शांति वार्ता में शामिल होने पर विचार कर रहा है.

यह बात तब सामने आई है जब पाकिस्तान ने कोशिश की थी कि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों से नाकाबंदी हटा ले.

बीबीसी अरबी के मुताबिक़, ईरानी अधिकारी ने कहा, "अभी कोई अंतिम फ़ैसला नहीं लिया है, लेकिन सकारात्मक रूप से विचार किया जा रहा है. पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, अमेरिकी नाकाबंदी ख़त्म करने और ईरान की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कोशिशें कर रहा है."

दरअसल, ईरान चाहता है कि होर्मुज़ स्ट्रेट पर उसका कंट्रोल हो और यह बात समझौते का भी हिस्सा हो, ताकि युद्ध फिर शुरू न हो.

जबकि दूसरी ओर, अमेरिका चाहता है कि ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर रोक लगे और होर्मुज़ स्ट्रेट पर भी उसका नियंत्रण न हो.

इस बीच, पाकिस्तान में दूसरे दौर की वार्ता को लेकर तैयारियां हो रही हैं, अमेरिका इसके लिए तैयार है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट