अंतरराष्ट्रीय

उत्तरी जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
21-Apr-2026 10:46 AM
उत्तरी जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

20 अप्रैल, 2026 को टोक्यो में उत्तरी जापान में आए भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी से संबंधित एनएचके के लाइव फीड की स्क्रीन पर एक चेतावनी संदेश दिख रहा है.20 अप्रैल, 2026 को टोक्यो में उत्तरी जापान में आए भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी से संबंधित एनएचके के लाइव फीड की स्क्रीन पर एक चेतावनी संदेश दिख रहा है.

जापान के उत्तरी तट के पास रविवार को एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने क्षेत्र में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया. यह भूकंप 7.4 तीव्रता का बताया गया है और इसका केंद्र उत्तरी जापान के सानरिकु तट के पास समुद्र में लगभग 10 किलोमीटर गहराई पर था. यह झटका स्थानीय समय के अनुसार करीब 4:53 बजे महसूस किया गया.

जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में 3 मीटर तक ऊंची सुनामी की लहरें आ सकती हैं. भूकंप के बाद टोक्यो-आओमोरी बुलेट ट्रेन सेवा को एहतियातन रोक दिया गया है, ताकि किसी भी संभावित नुकसान से बचा जा सके.  (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट