अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका से सीधी बातचीत के लिए ईरान नहीं तैयार, जानें क्या वजह बताई
19-Apr-2026 1:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ईरान के उप विदेश मंत्री सईद ख़ातिबज़ादेह ने कहा है कि ईरान अब तक अमेरिका के साथ नई सीधी बातचीत के लिए तैयार नहीं है.
ख़ातिबज़ादेह ने बताया कि अमेरिका अपनी सख़्त शर्तों को छोड़ने को तैयार नहीं है.
ख़ातिबज़ादेह ने न्यूज़ एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम अमेरिका को नहीं देगा.
ख़ातिबज़ादेह ने समझाया कि दोनों पक्षों के बीच संपर्क हुआ है, लेकिन ईरान चाहता है कि आमने-सामने की बातचीत से पहले एक "फ़्रेमवर्क समझौता" तय हो.
उन्होंने कहा, "अमेरिका को हमारी अहम चिंताओं को समझना और हल करना होगा, जिसमें ईरान पर लगे प्रतिबंध भी शामिल हैं."
इससे पहले शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ बहुत अच्छी बातचीत चल रही है. जबकि ख़ातिबज़ादेह का दावा ट्रंप से उलट है.(bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


