अंतरराष्ट्रीय

दक्षिणी लेबनान में एक और इसराइली सैनिक की मौत, 9 घायल, एक गंभीर रूप से घायल
19-Apr-2026 11:59 AM
दक्षिणी लेबनान में एक और इसराइली सैनिक की मौत, 9 घायल, एक गंभीर रूप से घायल

इसराइली सेना ने रविवार को बताया कि दक्षिणी लेबनान में झड़पों के दौरान एक और सैनिक की मौत हो गई.

इसके अलावा नौ अन्य इसराइली सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से एक की हालत गंभीर है.

इसराइली सेना ने कल भी बताया था कि एक सैनिक की मौत हो गई.

यह दक्षिणी लेबनान में इसराइली सैनिक की दूसरी मौत है, जो 10 दिन की युद्धविराम अवधि शुरू होने के बाद हुई है. यह युद्धविराम अमेरिका ने शुक्रवार यानी 17 अप्रैल को घोषित किया था.

एएफ़पी के आंकड़ों के अनुसार, इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच छह हफ़्तों की जंग में मारे गए इसराइली सैनिकों की संख्या 15 हो गई है.

उधर, लेबनान में शांति सैनिकों पर हुए हमले में एक फ़्रांसीसी सैनिक की मौत हो गई और तीन घायल हुए हैं.

फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार को एक एक्स पोस्ट में लेबनान में एक फ़्रांसीसी सैनिक के मारे जाने की सूचना दी.

ये फ़्रांसीसी सैनिक लेबनान में अंतरराष्ट्रीय शांति मिशन के तहत देश के दक्षिणी हिस्से में तैनात था.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने हमले की निंदा की है और शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हमला ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह की ओर से होने की आशंका है.

हालांकि हिज़्बुल्लाह ने हमले अपना हाथ होने से इनकार किया है. हालांकि उसने लेबनानी सेना और शांति सैनिकों के बीच और अधिक तालमेल पर ज़ोर दिया.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट