अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका जिस यूरेनियम को पाना चाह रहा है उसको लेकर रूस ने ईरान को दिया ये ऑफ़र
19-Apr-2026 11:31 AM
अमेरिका जिस यूरेनियम को पाना चाह रहा है उसको लेकर रूस ने ईरान को दिया ये ऑफ़र

रूस की सरकारी परमाणु ऊर्जा कंपनी रोसाटॉम के प्रमुख एलेक्सी लिक्हाचेव ने कहा है कि रूस ईरान से संवर्धित यूरेनियम ले जाने में मदद कर सकता है.

बीबीसी फ़ारसी के मुताबिक़, यह जानकारी इंडस्ट्रियल पब्लिकेशन "स्ट्राना रोसाटॉम" के टेलीग्राम चैनल पर प्रकाशित हुई.

एलेक्सी ने कहा, "तकनीकी मुश्किलों के अलावा, अमेरिका और ईरान के बीच होने वाले भविष्य के समझौते में भरोसे का मुद्दा सबसे अहम है."

उन्होंने आगे कहा, "इस मामले में सिर्फ़ रूस के पास ईरान के साथ अच्छे सहयोग का अनुभव है. 2015 में ईरान के कहने पर हम पहले भी संवर्धित यूरेनियम ले गए थे और आज भी हम इसमें मदद करने के लिए तैयार हैं."

दरअसल, दो दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि ईरान के साथ समझौता "बहुत नज़दीक" है.

उन्होंने दावा किया कि ईरान ने लगभग 440 किलो संवर्धित यूरेनियम देने पर सहमति जताई है. लेकिन ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यूरेनियम देने के दावे को नकार दिया. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट