अंतरराष्ट्रीय

होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने की घोषणा के बाद तेल क़ीमतों में तेज़ गिरावट, शेयर बाज़ार में भी हलचल
18-Apr-2026 11:05 AM
होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने की घोषणा के बाद तेल क़ीमतों में तेज़ गिरावट, शेयर बाज़ार में भी हलचल

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची की ओर से होर्मुज़ स्ट्रेट को "युद्धविराम की बाकी अवधि" तक व्यापार के लिए पूरी तरह खुला रखने के एलान के बाद कच्चे तेल की क़ीमतों में तेज़ गिरावट आई है.

वहीं, अमेरिका और यूरोप के शेयर बाज़ारों में बढ़त दर्ज की गई है.

घोषणा के बाद ब्रेंट क्रूड का दाम गिरकर 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया, जबकि दिन में पहले यह 98 डॉलर से ऊपर था.

अमेरिकी मानक एनवाईएमईएक्स लाइट स्वीट क्रूड में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई.

संघर्ष से पहले ब्रेंट क्रूड लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहा था. मार्च की शुरुआत में यह 100 डॉलर से ऊपर गया था और उसी महीने बाद में 119 डॉलर प्रति बैरल से ज़्यादा के स्तर पर पहुंचा था.

शेयर बाज़ार की बात करें तो, पेरिस का सीएसी और फ़्रैंकफ़र्ट का डैक्स, दोनों दो फ़ीसदी से ज़्यादा ऊपर गए हैं. लंदन में एफ़टीएसई की बढ़त अपेक्षाकृत सीमित रही और यह 0.5 फ़ीसदी ऊपर है.

अमेरिका में कारोबार शुरू होने के शुरुआती मिनटों में डॉव 1.3 फ़ीसदी और एसएंडपी 0.7 फ़ीसदी ऊपर है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट