अंतरराष्ट्रीय

होर्मुज जलडमरूमध्य सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए 'पूरी तरह से खुला' है : ईरान
17-Apr-2026 10:35 PM
होर्मुज जलडमरूमध्य सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए 'पूरी तरह से खुला' है : ईरान

तेहरान/इस्लामाबाद, 17 अप्रैल। ईरान ने शुक्रवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए ‘‘पूरी तरह से खुला’’ है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की यह घोषणा ऐसे समय में आई है, जब एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लेबनान और इज़राइल के बीच 10 दिन के युद्धविराम की घोषणा की थी।

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लेबनान में हुए युद्धविराम के मद्देनजर, होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए मार्ग युद्धविराम की शेष अवधि के लिए पूरी तरह से खुला घोषित किया गया है।’’

उन्होंने हालांकि कहा कि जहाजों को ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा ‘‘पहले से घोषित मार्ग’’ पर ही चलना होगा।

इसके कुछ मिनट बाद, राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में इस घोषणा को साझा किया।

ट्रंप ने कहा, ‘‘ईरान ने अभी-अभी घोषणा की है कि ईरान जलडमरूमध्य पूरी तरह से खुला है और आवागमन के लिए पूरी तरह से तैयार है। धन्यवाद!’’ (भाषा)


अन्य पोस्ट