अंतरराष्ट्रीय

क़तर ने लेबनान में संघर्षविराम की घोषणा का स्वागत किया
17-Apr-2026 11:07 AM
क़तर ने लेबनान में संघर्षविराम की घोषणा का स्वागत किया

क़तर ने लेबनान में हुए संघर्षविराम का स्वागत किया है और इसे तनाव कम करने की दिशा में एक कदम बताया है.

क़तर के विदेश मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आग्रह किया, “शांति बनाए रखने और क्षेत्र में आगे ज़्यादा तनाव बढ़ने से रोकने के लिए इस समझौते का पूरी तरह से और तत्काल पालन किया जाना चाहिए.”

इसमें आगे कहा गया है, “विदेश मंत्रालय अपने मित्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों के लिए क़तर की ओर से उनकी सराहना करता है, जिन्होंने इस समझौते तक पहुँचने में योगदान दिया."

इससे पहले ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के ज़रिए घोषणा की थी कि लेबनान और इसराइल 10 दिन के युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं.

यह युद्धविराम भारतीय समय के मुताबिक शुक्रवार सुबह तड़के 2:30 बजे लागू हो गया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिणी लेबनान में ईरान समर्थित हथियारबंद समूह हिज़्बुल्लाह से अपील की है कि वो इसराइल के साथ लागू हुए संघर्षविराम का पालन करे.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट