अंतरराष्ट्रीय
लेबनान के राष्ट्रपति ने युद्धविराम की कोशिशों के लिए ट्रंप को शुक्रिया कहा
17-Apr-2026 9:43 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन के कार्यालय ने पुष्टि की है कि आज उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत हुई.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया है कि औन ने लेबनान में युद्धविराम कराने और "स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने" की कोशिशों के लिए ट्रंप को शुक्रिया कहा.
पोस्ट के अनुसार, औन ने कहा कि वह इसराइल और हिज़्बुल्लाह के बीच जल्द से जल्द युद्धविराम चाहते हैं.
इसमें यह भी कहा गया है कि बातचीत के दौरान ट्रंप ने राष्ट्रपति औन और लेबनान के प्रति अपना समर्थन जताया. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


