अंतरराष्ट्रीय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के नेवादा में टैक्स डे राउंडटेबल के दौरान ईरान युद्ध के मुद्दे पर भी बात की है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान युद्ध 'बहुत जल्द ख़त्म हो जाना चाहिए.'
उन्होंने कहा, "मैं कहूंगा कि ईरान में युद्ध से जुड़ा मुद्दा अच्छी प्रगति कर रहा है." और यह "बहुत जल्द ख़त्म हो जाना चाहिए."
इससे पहले व्हाइट हाउस में पत्रकारों से ईरान के साथ शांति वार्ता के बारे में ट्रंप ने कहा कि, ‘पाकिस्तान बहुत अच्छा कर रहा है. मैं इस्लामाबाद जा सकता हूं. अगर पाकिस्तान में डील साइन होती है तो मैं इस्लामाबाद जा सकता हूं.’
पिछले सप्ताह इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों के बीच काफ़ी लंबी बातचीत हुई थी. हालाँकि यह बातचीत बेनतीजा रही थी.
व्हाइट हाउस का कहना है कि शांति वार्ता के दूसरे राउंड के बारे में बातचीत "चल रही है" लेकिन अभी इसका समय या जगह तय नहीं हुई है. (bbc.com/hindi)


