अंतरराष्ट्रीय
इटली ने इस्राएल के साथ रक्षा सहयोग समझौता निलंबित किया
15-Apr-2026 10:04 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
एएनएसए के मुताबिक इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने वेरोना के एक कार्यक्रम में कहा है, "मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सरकार ने इस्राएल के साथ रक्षा समझौते का स्वतः नवीनीकरण स्थगित करने का फैसला किया है."
मेलोनी और उनकी दक्षिणपंथी सरकार यूरोप में इस्राएल की करीबी सहयोगी रही है. हालांकि हाल में इटली ने लेबनान में इस्राएल की सैन्य गतिविधियों की आलोचना की है. इटली के विदेश मंत्री अंटोनियो ताजानी ने हाल ही में लेबनान का दौरा किया और वहां राष्ट्रपति जोसेफ आओन से मुलाकात की. उनका कहना है कि वो "नागरिकों पर इस्राएल के अस्वीकार्य हमले के विरुद्ध इटली की एकजुटता दिखाने" वहां गए थे.
इटली के इस फैसले का क्या असर होगा इसके बारे में आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है. (dw.com/hi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


