अंतरराष्ट्रीय

तेहरान में धमाके की आवाज़ सुनी गई: ईरानी मीडिया
15-Apr-2026 9:18 AM
तेहरान में धमाके की आवाज़ सुनी गई: ईरानी मीडिया

बीबीसी उर्दू के मुताबिक़, ईरानी मीडिया का कहना है कि तेहरान में एक विस्फोट की आवाज़ सुनी गई है.

ईरान की राजधानी तेहरान के ज़िला 10 में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद बलिदेह ने एक वीडियो संदेश में कहा कि 'देशद्रोही और देशद्रोही तत्वों' ने 'मामूली विस्फोट' किया है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि विस्फोट के पीछे कौन था.

उनका कहना है कि शहर में स्थिति 'नियंत्रण में' है.

इस वीडियो संदेश के बाद, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़ी फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने एक अलग रिपोर्ट में कहा कि विस्फोट 'लिक्विफ़ाइड गैस से बने दो विस्फोटकों' के कारण हुआ था.

रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट में तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि तीन घरों की खिड़कियां टूट गईं और दो वाहनों को मामूली नुक़सान पहुंचा. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट