अंतरराष्ट्रीय
ईरान ने अमेरिका से शांति वार्ता पर जारी किया बयान, 'अत्यधिक मांगों' से बचने की अपील की
12-Apr-2026 8:35 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने अमेरिका के साथ शांति वार्ता की स्थिति पर एक बयान जारी किया है.
सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में बक़ाई ने बातचीत को "गहन" बताया, लेकिन कहा कि जारी वार्ताओं की सफलता "विरोधी पक्ष की गंभीरता और अच्छी मंशा पर निर्भर करती है".
बक़ाई ने अमेरिका से "अत्यधिक मांगों और ग़ैरक़ानूनी अनुरोधों" से बचने और ईरान के "वैध अधिकारों और हितों" को स्वीकार करने की अपील भी की.
उन्होंने वार्ता के दौरान होर्मुज़ स्ट्रेट, ईरान के परमाणु कार्यक्रम और "ईरान में युद्ध का पूरी तरह अंत" जैसे मुद्दों पर चर्चा का ज़िक्र किया.
ईरान के इस बयान के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि दोनों देशों के बीच समझौता नहीं हो पाया है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


