अंतरराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नेतन्याहू बोले- कैबिनेट को लेबनान से बातचीत शुरू करने को कहा
10-Apr-2026 9:13 AM
प्रधानमंत्री नेतन्याहू बोले- कैबिनेट को लेबनान से बातचीत शुरू करने को कहा

इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उन्होंने अपनी कैबिनेट से जितनी जल्दी हो सके लेबनान के साथ सीधे बातचीत शुरू करने को कहा है.

हिब्रू में एक्स पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने लेबनान की ओर से बातचीत शुरू करने के लिए बार-बार और लगातार की जा रही अपीलों के मद्देनज़र अपने कैबिनेट से बुधवार को यह अनुरोध किया.

उन्होंने कहा कि इस बातचीत का केंद्र हिज़्बुल्लाह को निरस्त्र करना, इसराइल और लेबनान के बीच शांति संबंधों की स्थापना होगा. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट