अंतरराष्ट्रीय

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'होर्मुज़ को लेकर ईरान ये ठीक नहीं कर रहा है'
10-Apr-2026 8:15 AM
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'होर्मुज़ को लेकर ईरान ये ठीक नहीं कर रहा है'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट से तेल टैंकरों को गुज़रने देने के मामले में 'बहुत ख़राब काम कर रहा' है.

उन्होंने यह भी कहा कि यह अमेरिका और ईरान के बीच हुए 'समझौते के मुताबिक़ नहीं' है.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, "ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट से तेल को गुज़रने देने के मामले में बहुत ख़राब काम कर रहा है, कुछ लोग कहेंगे कि यह सम्मानजनक नहीं है. यह वह समझौता नहीं है जो हमारे बीच हुआ था."

इससे कुछ देर पहले एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने कुछ रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा था कि ईरान को होर्मुज़ से गुज़रने वाले टैंकरों से 'शुल्क नहीं लेना चाहिए'.

उन्होंने कहा, "रिपोर्ट्स हैं कि ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले टैंकरों से शुल्क ले रहा है. उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए और अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें तुरंत इसे बंद कर देना चाहिए." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट