अंतरराष्ट्रीय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट से ईरान नहीं, बल्कि युद्ध ख़त्म होने के बाद अमेरिका टोल वसूल सकता है.
दरअसल, सोमवार को जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वे ऐसा समझौता मानेंगे जिसमें ईरान जहाज़ों से शुल्क ले सके?
इस पर ट्रंप ने जवाब दिया, "क्यों न हम टोल वसूलें? मैं यह करना पसंद करूंगा बजाय कि उन्हें टोल मिले. हमें टोल क्यों नहीं वसूलना चाहिए? हम विजेता हैं. हमने जीत हासिल की है."
हालांकि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बाद में कहा कि ईरान के साथ किसी भी शांति समझौते की शर्तों में होर्मुज़ स्ट्रेट को खोलना शामिल होना चाहिए.
ट्रंप ने कहा, "हमें ऐसा समझौता चाहिए जो मुझे स्वीकार्य हो, और उस समझौते का हिस्सा यह होगा कि हमें तेल का फ़्री आवागमन चाहिए."
गौरतलब है कि इससे पहले ईरान ने यह कहा था कि वह होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़रने वाले जहाज़ों से टोल वसूलेगा. (bbc.com/hindi)


