अंतरराष्ट्रीय

ईरान को लेकर ट्रंप की भाषा पर ब्रिटेन की शिक्षा मंत्री ने ये कहा
07-Apr-2026 9:07 AM
ईरान को लेकर ट्रंप की भाषा पर ब्रिटेन की शिक्षा मंत्री ने ये कहा

ट्रंप ने रविवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ईरान के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए होर्मुज़ स्ट्रेट तुरंत खोलने या फिर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अपशब्द इस्तेमाल करने के बाद कई ओर से उनका विरोध हो रहा है.

ब्रिटेन की शिक्षा मंत्री ब्रिजेट फिलिप्सन ने उनकी इस भाषा से अपनी सरकार को अलग कर लिया है.

ब्रिजेट फिलिप्सन ने कहा, "हम अक्सर राष्ट्रपति ट्रंप को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हुए देखते हैं. राष्ट्रपति ट्रंप को ही इसकी सफाई देनी है कि उन्होंने किस तरह की भाषा चुनी है."

"यह ऐसी भाषा या बातचीत का तरीका नहीं है जिसे हमारी सरकार अपनाएगी."

उन्होंने यह भी दोहराया कि मौजूदा युद्ध में ब्रिटेन की स्थिति केवल रक्षात्मक कार्रवाई में हिस्सा लेने की है.

ट्रंप के पोस्ट के बाद अमेरिका में न्यूयॉर्क के डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद चक शुमर ने तीखी टिप्पणी दी थी.

वहीं थाईलैंड में ईरान के दूतावास ने ट्रंप के पोस्ट के बाद लिखा, "अमेरिकी राष्ट्रपति जिस तरह से किशोरों की तरह गालियाँ देते हैं, उसे देखकर ऐसा लगता है कि अमेरिका उम्मीद से कहीं पहले ही पाषाण युग में पहुँच गया है." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट