अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप ने कहा, 'मेरे पास चॉइस होती तो ईरान का तेल ले लेता और ख़ूब पैसे कमाता'
07-Apr-2026 9:05 AM
ट्रंप ने कहा, 'मेरे पास चॉइस होती तो ईरान का तेल ले लेता और ख़ूब पैसे कमाता'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अपनी धमकी दोहराई है कि अगर वो सरेंडर नहीं करता है तो अमेरिका उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करता रहेगा.

ट्रंप सोमवार को बच्चों के लिए सालाना व्हाइट हाउस के ईस्टर कार्यक्रम में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

ट्रंप ने कहा, "अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके पास कोई पुल नहीं होगा. उनके पास कोई पावर प्लांट नहीं होगा. उनके पास कुछ भी नहीं होगा."

हालांकि ट्रंप ने आगे कहा कि वह "आगे नहीं बढ़ेंगे.”

ट्रंप ने कहा, "अगर मेरे पास चॉइस होती कि मैं क्या करना पसंद करता तो मैं तेल ले लेता. क्योंकि यह लेने के लायक है. वे इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते."

"बदकिस्मती से अमेरिकी लोग हमें घर लौटते देखना चाहेंगे. अगर यह मेरे ऊपर होता तो मैं तेल ले लेता, मैं तेल रखता. खूब पैसा कमाता और मैं ईरान के लोगों का भी ख्याल रखता." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट