अंतरराष्ट्रीय

नेपाल में ईंधन संकट के चलते अब हफ्ते में दो दिन मिलेगी छुट्टी
06-Apr-2026 12:38 PM
नेपाल में ईंधन संकट के चलते अब हफ्ते में दो दिन मिलेगी छुट्टी

नेपाल ने घोषणा की है कि अब सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में हफ्ते में छह की बजाय पांच दिन ही काम होगा. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इन कार्यालयों में अब तक सिर्फ शनिवार को ही छुट्टी रहती थी. लेकिन अब ये रविवार को भी बंद रहेंगे. पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की वजह से पैदा हुए ऊर्जा संकट से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है.

नेपाल सरकार के प्रवक्ता सस्मित पोखरेल ने कहा कि ईंधन आपूर्ति में आई दिक्कतों को देखते हुए, सरकारी और शैक्षणिक संस्थान अब हफ्ते में दो दिन बंद रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पेट्रोल और डीजल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने के लिए कानूनी उपायों पर भी विचार कर रही है. 

तीन करोड़ की आबादी वाला नेपाल जीवाश्म ईंधन की आपूर्ति के लिए लगभग पूरी तरह से भारत पर निर्भर है. मौजूदा संकट के चलते, नेपाल में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में कुछ बढ़ोतरी की गई है, इसके बावजूद नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन को नुकसान सहना पड़ रहा है. इसके अलावा, नेपाल में एविएशन फ्यूल की कीमत लगभग दोगुनी कर दी गई है.   (dw.com/hi)


अन्य पोस्ट