अंतरराष्ट्रीय

15 मिनट पहलेईरान की अमेरिका-इसराइल को चेतावनी, 'आम लोगों को निशाना बनाया तो...'
06-Apr-2026 11:35 AM
15 मिनट पहलेईरान की अमेरिका-इसराइल को चेतावनी, 'आम लोगों को निशाना बनाया तो...'

ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और इसराइल ने आम लोगों को निशाना बनाया तो उसका जवाब और भी 'ज़्यादा ख़तरनाक' होगा. यह जानकारी ईरान के सरकारी मीडिया ने दी है.

ख़ातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर (ईरान की सबसे बड़ी सैन्य कमांड यूनिट) के प्रवक्ता ने कहा, "अगर आम लोगों पर हमले दोहराए गए, तो हमारे अगले हमले और जवाबी कार्रवाई पहले से कहीं ज़्यादा ख़तरनाक और बड़े पैमाने पर होंगे."

यह बयान ईरान के इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) पर जारी किया.

ईरान ने यह चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद दी गई है. दरअसल, ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान मंगलवार तक होर्मुज़ को फिर से नहीं खोलता है तो 'अमेरिका ईरान के पावर प्लांट और ब्रिज पर हमला करेगा.'

ईरान ने ट्रंप की धमकी को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय और सभी देशों से कहा है कि यह उनकी क़ानूनी ज़िम्मेदारी है कि ऐसे भयानक वॉर क्राइम को रोका जाए.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट