अंतरराष्ट्रीय

ट्रंप का दावा- 'ईरान से डील होने की अच्छी संभावना'
06-Apr-2026 9:31 AM
ट्रंप का दावा- 'ईरान से डील होने की अच्छी संभावना'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर से कड़ा बयान दिया है और साथ ही समझौते की संभावना भी जताई है.

फॉक्स न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अगर जल्द कोई समझौता नहीं हुआ, तो वह 'सब कुछ तबाह करने और तेल पर क़ब्ज़ा करने' पर विचार कर रहे हैं.

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि समझौते की संभावना अभी ख़त्म नहीं हुई है. उनके मुताबिक, डील होने की अच्छी संभावना है और बातचीत अभी जारी है.

इससे पहले ट्रंप ने ईरान को फिर से धमकी दी है कि अगर वह 6 अप्रैल तक होर्मुज़ स्ट्रेट नहीं खोलता है तो उसे परिणाम भुगतने होंगे. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट