अंतरराष्ट्रीय

इसराइली पीएम नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बधाई, बोले- साहसी फ़ैसला लिया
06-Apr-2026 8:48 AM
इसराइली पीएम नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बधाई, बोले- साहसी फ़ैसला लिया

अमेरिकी सैन्य अफ़सर को बचाने के मिशन की सफलता पर नेतन्याहू ने ट्रंप को बधाई भी दी है.

बिन्यामिन नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, "मैंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की. उन्हें उनके साहसी फ़ैसले और दुश्मन के इलाक़े में गिरे सैन्य अफ़सर को बचाने के लिए पूरी तरह सफल अमेरिकी मिशन पर व्यक्तिगत रूप से बधाई दी."

"राष्ट्रपति ट्रंप ने इसराइल की मदद के लिए अपना आभार जताया. मुझे बहुत गर्व है कि मैदान और मैदान से बाहर हमारी साझेदारी अभूतपूर्व है."

उन्होंने कहा, "इस बात पर भी गर्व है कि इसराइल एक बहादुर अमेरिकी सैनिक को बचाने में योगदान दे सका."

अमेरिका ने रविवार को यूएस एफ़-15 लड़ाकू विमान के लापता क्रू मेंबर को बचाने की जानकारी दी थी.

इस विमान को शुक्रवार को दक्षिणी ईरान के ऊपर मार गिराया गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार सुबह सोशल मीडिया पर इस रेस्क्यू ऑपरेशन की पुष्टि की. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट