अंतरराष्ट्रीय
इसराइल ने लेबनान के इन इलाक़ों पर की बमबारी
05-Apr-2026 7:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
इसराइली सेना का कहना है कि उसने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाक़ों में हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर नए हमले किए हैं.
इससे पहले वहां के लोगों को तुरंत इलाक़ा खाली करने की चेतावनी दी गई थी.
वहीं, ईरान समर्थित संगठन हिज़बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने उत्तरी इसराइल की ओर मिसाइलें दाग़ी हैं.
हालांकि इसराइली मीडिया के मुताबिक़, आईडीएफ़ ने दाग़ी गईं मिसाइलों को रोक लिया है.
यह ताज़ा तनाव उस घटना के कुछ घंटों बाद बढ़ा है, जब हिज़बुल्लाह ने कहा था कि उसने रात में लेबनान के तट के पास एक इसराइली युद्धपोत पर मिसाइल से हमला किया.
हालांकि, इसराइली मीडिया के मुताबिक़ आईडीएफ़ ने कहा है कि उसे ऐसे किसी हमले की जानकारी नहीं है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


